Overview
रोटरी क्लब हरिद्वार द्वारा वात्सल्य वाटिका में द्वितीय वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
दिनांक 4 जुलाई 2026 को रोटरी क्लब हरिद्वार द्वारा वात्सल्य वाटिका में द्वितीय वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए समाज को प्रेरित करना था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री लोकनाथ साहू, जीएम, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, रहे। वृक्षारोपण कार्यक्रम का नेतृत्व टी प्लांटेशन चेयरमैन रोटेरियन बी. एम. गुप्ता ने किया।
इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन नील माधव साहू, सचिव रोटेरियन धर्मेंद्र सिंह मानदाता, रोटेरियन विनीत सिंघल, रोटेरियन पराग सक्सेना जी, रोटेरियन गंगाधर नायक जी, रोटेरियन अरुण कुमार सिंह जी, रोटेरियन दीपक राउत जी सहित अनेक रोटेरियन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों ने पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया तथा पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए समाज से भी अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।