Hardwar
Hardwar
Rotary Year
ADMIN LOGIN

Community Service

Tree plantation

Community Service

Tree plantation

01 Jul 2026 Janjeevan Jr. High school Haridwar

Overview

रोटरी हरिद्वार द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 1 जुलाई 2026 को रोटरी हरिद्वार द्वारा जनजीवन जूनियर हाई स्कूल, नूरपुर पंजनेड़ी, हरिद्वार के विद्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से एक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह रोटरी वर्ष 2026-27 का पहला ट्री प्लांटेशन था। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में कुल 40 पौधों का रोपण किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से सहजन, नींबू एवं अन्य उपयोगी पौधे शामिल थे। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए समाज को प्रेरित करना था। वृक्षारोपण अभियान में रोटरी हरिद्वार की ओर से ट्री प्लांटेशन चेयरमैन पी.पी. रोटेरियन बी.एम. गुप्ता, अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. नील माधव साहू, सचिव रोटेरियन धर्मेंद्र सिंह मानदाता, रोटेरियन गंगाधर नायक तथा रोटेरियन विनीत सिंघल ने सक्रिय सहभागिता की। रोटरी हरिद्वार ने इस अवसर पर संकल्प व्यक्त किया कि क्लब भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण एवं हरित अभियान के अंतर्गत ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित करता रहेगा।
₹2,500
Total Cost
100
Beneficiaries
8
Rotarians Involved
24
Man Hours

Share